पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान भीषण विस्फोट, 14 लोगों की मौत; 18 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान भीषण विस्फोट, फोटो एक्स
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित स्वात जिले में रविवार को शांति रैली के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ. जिसमें रॉयटर्स के अनुसार 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अशांत इलाके में शांति की मांग कर रहे थे लोग
यह शांति रैली 'स्वात अमन जिरगा' (स्थानीय जनजातीय परिषद) द्वारा आयोजित की गई थी. पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के विरोध में रैली में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए इलाके में स्थायी शांति की मांग कर रहे थे. इसी दौरान कबाल कस्बे में भीड़ को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया.
इलाके की घेराबंदी, बचाव कार्य जारी
धमाके के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के निकटतम अस्पतालों में पहुंचाया. घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: भारत-तालिबान की नजदीकी से बौखलाया पाकिस्तान, RSS-BJP को बताया मालिक और तालिबान को गुलाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए