बंद घर से 13.85 लाख की चोरी, 97 ग्राम सोना और 85 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विभूतिपुर के सुरौली में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर 14 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

क्राइम न्यूज: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुरौली वार्ड संख्या-2 में हुई इस घटना में चोर घर का ताला तोड़कर करीब 13.85 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

पीड़ित गृहस्वामी श्यामसुन्दर महतो, जो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और पूर्व मुखिया स्व. राम चरित्र महतो के पुत्र हैं, ने बताया कि वह 29 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ सिंघिया स्थित आवास चले गए थे. घर के मुख्य गेट और सभी कमरों में ताला लगा हुआ था.

रविवार सुबह जब वे वापस लौटे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले. घर के अंदर प्रवेश करने पर गोदरेज, अलमारी, बक्सा और अटैची के ताले भी टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था.

97 ग्राम सोना, 320 ग्राम चांदी और नकदी चोरी

पीड़ित के अनुसार चोर घर से 85 हजार रुपये नकद, करीब 97 ग्राम सोने के आभूषण और 320 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर ले गए.

चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठी, तीन चेन, झुमका, बाली, कान के टॉप्स, जितिया सेट, हनुमानी, दुर्गा जी का लॉकेट तथा चांदी की पायल और पायल-हार सेट शामिल हैं. पीड़ित ने कुल नुकसान करीब 13.85 लाख रुपये बताया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

श्यामसुन्दर महतो ने विभूतिपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढे़ं: समस्तीपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर होगा वैज्ञानिक कार्यक्रम, एम्स पटना के विशेषज्ञ देंगे जानकारी


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन