Samastipur News:विधानसभा चुनाव को ले 2708 मतदान पदाधिकारी हुए प्रशिक्षित
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:40 PM
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं.
Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं. संत कबीर महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया. पहली पाली में 1357 तथा दूसरी पाली में 1351 पदाधिकारी शामिल हुए. इस तरह कुल 2708 पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की बारिकियों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण में मॉक पोल का अभ्यास, ईवीएम की सीलिंग, वास्तविक मतदान की प्रक्रिया, विशेष परिस्थितियों का समाधान, विभिन्न प्रपत्रों का संधारण तथा मतदान सामग्री के सुरक्षित जमा करने की विधि पर विस्तार से जानकारी दी गई. खासतौर पर प्रपत्र 17-सी भरने का अभ्यास कराया गया. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगले प्रशिक्षण में वे कैमरे के सामने 100-100 मॉक पोल कर संबंधित प्रपत्र भरेंगे. प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा भी ली गई ताकि प्रतिभागियों की समझ और दक्षता की पुष्टि हो सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी विजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) मो. जमालुद्दीन, मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों ने किया. सहयोग में अजय कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार सिंह और संतोष कुमार चौधरी शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










