Samastipur News:मुसरीघरारी में 22 अखाड़ों ने लिया ''खाली चौकी'' में हिस्सा
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 05 Jul 2025 6:12 PM
मुसरीघरारी चौक पर शनिवार को ऐतिहासिक नवमी 'खाली चौकी' का आयोजन हुआ.
Samastipur News: सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक पर शनिवार को ऐतिहासिक नवमी ”खाली चौकी” का आयोजन हुआ. मुजाहिद उल इस्लाम मोहर्रम कमेटी मुसरीघरारी की देखरेख में प्रशासनिक सहयोग से संपन्न हुआ. इसमें गंगापुर, फतेहपुर वाला, लाटवसेपुरा, रुपौली, बरबट्टा, नगर पंचायत मुसरीघरारी आदि से लगभग 22 अखाड़ों ने हिस्सा लिया. विभिन्न दिशाओं से अखाड़ों के जुलूस चौक की ओर बढ़ने लगे. खिलाड़ियों ने चौक पर पहुंच कर परंपरागत हथियारों के शानदार करतबों का प्रदर्शन किया. मौके पर अध्यक्ष नसीम अब्दुल्लाह, प्रधान महासचिव मो. साहेब जान, कोषाध्यक्ष हाजी मो. फिरोज, असरार दानिश, अताउर रहमान, गुलाब कैसर, शहादत हुसैन, मो. नौशाद, दानिश कमाल, रजाउल हक, अब्दुल कुद्दूस, मो. रिजवान, अब्दुल हकीम, मो. राजा, आदिल रफी, मो. आबिद, मो. आमिर, मो. हामीद, मो. कलाम, हम्माद दानिश आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










