नदी कटाव के विस्थापितों को ठंड ने किया बेहाल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Dec 2025 6:51 PM

विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा. प्रखंड के सिरसी पंचायत के दर्जनों नदी कटाव पीड़ित विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. पिछले बार आयी भीषण बाढ़ एवं नदी कटाव के चलते सिरसी पंचायत के मलहाना, मठुआ टोली, हिजली, काशी बाड़ी, आदि गांवों के दर्जनों परिवार नदी कटाव की चपेट में आ गये थे जो सिरसी हाट से दुलागंज जाने वाली मुख्य पक्की सड़क के किनारे झुग्गी – झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए हैं. नदी कटाव के चलते सभी परिवार भूमिहीन हो गये हैं. इन परिवारों के पास अब कोई ऐसा कोई विकल्प नहीं बचा है कि दोबारा अपना-अपना आशियाना बना सकें. इस भीषण ठंड में सभी परिवार बेहाल हैं. सिरसी पंचायत के मुखिया हसनैन आलम, पैक्स अध्यक्ष मो इबादुर्रहमान ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है. पीड़ित परिवारों ने फिर से एक बार जिला पदाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन