नवादा के नेता को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, माहुरी समाज ने किया भव्य सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Nawada News: Nawada leader gets big responsibility in BJP, Mahuri

स्वागत करते महूरी समाज के लोग

Nawada News: बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना के सम्मान में मंगलवार की शाम मिर्जापुर स्थित माहुरी धर्मशाला में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में माहुरी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और फूल-मालाओं तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

Nawada News : (बब्लू कुमार) बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना के सम्मान में मंगलवार की शाम मिर्जापुर स्थित माहुरी धर्मशाला में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में माहुरी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और फूल-मालाओं तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, गर्व और सम्मान का माहौल देखने को मिला.

नई जिम्मेदारी पर समाज ने जताया गर्व, कहा- नवादा का बढ़ा मान-सम्मान

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने संजय कुमार मुन्ना की संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और लंबे राजनीतिक अनुभव की जमकर सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे नवादा जिले और माहुरी समाज के लिए भी गौरव का विषय है.

‘मेहनत और समर्पण का मिला सम्मान’, बोले समाज के गणमान्य लोग

रोटेरियन नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि संजय कुमार मुन्ना ने वर्षों तक संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा.

प्रदेश मंत्री बोले- कार्यकर्ता को सम्मान देना भाजपा की पहचान

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संजय कुमार मुन्ना ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का प्रमाण है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे.

गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनने का लिया संकल्प

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करते रहने का संकल्प भी दोहराया.

माहुरी समाज के गणमान्य लोगों की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में माहुरी समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. इनमें नीरज कुमार लोहानी, विनोद प्रसाद भदानी, इंजीनियर रंजीत कुमार, कृष्ण प्रसाद, मनोज कुमार भदानी, अभय कुमार और सरवन कुमार लोहानी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए। सभी ने प्रदेश मंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की.

Also Read : शेखपुरा के चेवाड़ा नगर पंचायत में पेयजल संकट, फटे पाइप से नल-जल आपूर्ति ठप, पानी-पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन