नवादा: अंडे के कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही 594 लीटर विदेशी शराब बरामद, उत्पाद विभाग की कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

Author Javed najaf|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ धंधेबाज

उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है. जांच चौकी के पास से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. शराब को अंडे के कार्टून में छिपाकर ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन

Nawada Utpad Vibhag Raid : गोविंदपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच चौकी के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब की बोतलों को अंडे के कार्टून में छिपाकर रखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंडे के कार्टून में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

उत्पाद विभाग के एसआई अशोक कुमार और एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. इसके बाद जांच चौकी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई.

Nawada News : 594 लीटर विदेशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान अंडे के 66 कार्टून में छिपाकर रखी गई 375 एमएल की 1,584 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 594 लीटर बताई गई है. टीम ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया.

चालक और कारोबारी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अभिजीत कुमार (22 वर्ष) और कारोबारी बंटी कुमार (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. दोनों झारखंड के कोडरमा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब की खेप खगड़िया ले जाई जा रही थी.

उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. विभाग का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन