हिसुआ गोलीकांड में नया मोड़, दूसरे पक्ष के दो युवक भी गोली लगने से घायल, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
दूसरे पक्ष के घायल का निजी अस्पताल में होता इलाज
हिसुआ गोलीकांड में अब नया मोड़ आ गया है. कॉलेज विवाद के बाद तनाव बढ़ने पर हुई गोलीबारी में प्रणय के अलावा दूसरे पक्ष के दो युवक भी घायल हो गए हैं. दोनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.
Hisua Student Murder : हिसुआ में युवक प्रणय उर्फ पीयूष की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच के बीच घटनाक्रम में नया मोड़ सामने आया है. गोलीबारी की घटना में दूसरे पक्ष के भी दो युवकों के घायल होने की बात सामने आयी है. दोनों का शहर के एक निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बीच इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
घायलों की पहचान बगोदर निवासी विजय सिंह के पुत्र चंदन कुमार और भदसेनी गांव निवासी नवलकिशोर सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि चंदन कुमार के सीने में गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं अखिलेश कुमार के हाथ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है.
कॉलेज में विवाद के बाद बढ़ा था तनाव
घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था. उनके अनुसार, विवाद को सुलझाने और समझाने के उद्देश्य से वे लोग प्रणय के घर गये थे. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया.
गोलीबारी में दोनों युवक भी हुए घायल
बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोलीबारी शुरू हो गयी. इसी गोलीबारी में चंदन कुमार और अखिलेश कुमार भी घायल हो गये. चंदन के सीने में गोली लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जबकि अखिलेश के हाथ में गोली लगी है.
दूसरे पक्ष के दो युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुट गयी है. जांच में अब यह भी महत्वपूर्ण हो गया है कि गोलीबारी की शुरुआत किस ओर से हुई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी.
सदर एसडीपीओ-2 ने की पुष्टि
सदर एसडीपीओ-2 सुरेश प्रसाद ने हिसुआ गोलीकांड में दूसरे पक्ष के दो युवकों के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गोली लगी है और उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बीच कराया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
हिसुआ छात्र हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले आईजी-एसपी, परिजनों ने की आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए