पूर्णिया में आज मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं, गायनी में 2 और पीडियाट्रिक में 3 डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 03 Jun 2026 7:05 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Purnia GMCH OPD Today: पूर्णिया जीएमसीएच में बुधवार को मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. गायनी और पीडियाट्रिक विभाग में एक से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है ताकि परामर्श और जांच की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके.

विज्ञापन

पूर्णिया सेसत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट.

Purnia GMCH OPD Today: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया में बुधवार को आठ विभागों की ओपीडी संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे. खास बात यह है कि गायनी विभाग में दो और पीडियाट्रिक विभाग में तीन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जिससे महिला और बच्चों के मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

महिला और बच्चों के मरीजों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

बुधवार की ओपीडी में गायनी विभाग में डॉ. अपर्णा डे और डॉ. शिव प्रिया मरीजों को परामर्श देंगी. वहीं पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शकीब अहमद और डॉ. शालिनी बच्चों का उपचार करेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन विभागों में मरीजों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है.

इन विभागों में भी उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

मेडिसिन विभाग में डॉ. एम. अशरफ, सर्जरी विभाग में डॉ. तारकेश्वर, ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. रवि बाबू, स्किन विभाग में डॉ. भवेश रजक, ईएनटी विभाग में डॉ. गोपाल झा तथा नेत्र रोग विभाग में डॉ. सबा परवीन मरीजों को परामर्श देंगी.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी में आने वाले मरीजों को आवश्यकता अनुसार जांच कराने के बाद उचित चिकित्सकीय सलाह और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.

रजिस्ट्रेशन समय का रखें ध्यान

जीएमसीएच पूर्णिया की पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक जारी रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

बढ़ रही मरीजों की संख्या

गर्मी और मौसमी बीमारियों के कारण इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों में मरीजों की अधिक भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में अतिरिक्त डॉक्टरों की उपलब्धता मरीजों के लिए राहत साबित हो सकती है.

Also Read: बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगी जमीन, सरकार ने शुरू किया अभियान, मंत्री ने बताया प्लान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन