जहानाबाद में दर्दनाक घटना, गुस्से में बेटी ने खाया जहर, मां की डांट के बाद मचा बवाल

सांकेतिक तस्वीर
Jahanabad News: जहानाबाद में मां की डांट से नाराज 16 साल की बेटी ने जहर खा लिया. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है.
Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से नाराज एक नाबालिग लड़की ने जहर खा लिया. हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है.
मां की डांट से बेटी ने उठाया खौफनाक कदम
मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव का है. मंगलवार देर शाम संजय कुमार की 16 वर्षीय बेटी संध्या कुमारी को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी। डांट से नाराज होकर उसने घर में रखा अनाज में डालने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया.
जहर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, परिवार में मचा हाहाकार
जहर खाने के कुछ ही समय बाद किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. शुरुआत में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया.
सदर अस्पताल में चला इलाज, पेट से जहर निकालने की कोशिश
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी के पेट से जहर निकालने की कोशिश की. उसे उल्टी कराई गई और सिरिंज के जरिए भी जहर निकालने का प्रयास किया गया. हालांकि देर हो जाने के कारण जहर पूरी तरह नहीं निकल सका और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई.
PMCH किया गया रेफर, डॉक्टरों ने बताया नाजुक स्थिति
हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ए.के. नंदा ने बताया कि जहर शरीर में फैल चुका है और स्थिति गंभीर बनी हुई है.
गांव में पसरा मातम, परिवार सदमे में
घटना के बाद पूरे मिश्रीपुर गांव में सनसनी फैल गई है. परिजन सदमे में हैं और लड़की की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है. अस्पताल में इलाज जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










