जहानाबाद: काम का झांसा देकर 13 वर्षीय नाबालिग के साथ किया शारीरिक शोषण, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jehanabad Child Abuse: जहानाबाद के राजा बाजार इलाके में काम दिलाने के बहाने 13 वर्षीय नाबालिग से अनैतिक यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jehanabad Child Abuse: नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अनैतिक यौन शोषण का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है. पीड़ित बालक के पिता ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने घर बुलाने का आरोप

पीड़ित के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि राजा बाजार निवासी मुनारीक साव उर्फ लंगड़ा ने उनके पुत्र को काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया था. आरोप है कि आरोपी ने घर ले जाकर नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया.

घटना के बाद बिगड़ी बच्चे की तबीयत

परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई. पीड़ित ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत नगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया.

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट का मामला

शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वहीं, पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन