निरंकारी रक्तदान शिविर में 64 यूनिट रक्त संग्रह, एसपी समेत कई लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 64 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिला में सेवा, सद्भाव और समर्पण के लिए विख्यात संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिले के कसई गांव स्थित संत निरंकारी मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता महात्मा नवल किशोर ने की.

विज्ञापन

एसपी ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित

शिविर में जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी और संत निरंकारी मंडल से जुड़े लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान ज्ञान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

64 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

रक्तदान शिविर में आवश्यक जांच के बाद कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्त संग्रह के लिए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मियों के अलावा पीएमसीएच पटना से भी टीम पहुंची थी. दोनों टीमों ने बारी-बारी से रक्त संग्रह किया. एकत्रित रक्त को ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के अनुसार रक्त उपलब्ध कराया जाएगा.

रक्तदान के लिए लोगों को किया जागरूक

क्षेत्रीय संचालक बीके चौधरी की मौजूदगी में महात्माओं और बहनों ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया. संत निरंकारी मंडल के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में संत निरंकारी मंडल से जुड़े लोग उपस्थित हुए. सभी लोग रक्तदान में सहभागी बनने के लिए उत्साहित थे. आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद ही पात्र लोगों से रक्त लिया गया.

उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से जनसेवा और रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता भी फैलायी गयी. लोगों को बताया गया कि रक्तदान कर किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान दिया जा सकता है. रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह बेहद उपयोगी साबित होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन