जहानाबाद पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 154 ASI बने दारोगा, एसपी ने स्टार लगाकर सौंपा कार्यकारी प्रभार

Updated:
विज्ञापन

प्रोन्नति के बाद पुलिस पदाधिकारी को स्टार लगाते हुए एसपी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद पुलिस केंद्र में 154 सहायक अवर निरीक्षकों को पदोन्नति देकर पुलिस अवर निरीक्षक बनाया गया. एसपी किरण कुमार ने सभी को स्टार लगाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा से करने को कहा.

विज्ञापन

जहानाबाद. स्थानीय पुलिस केंद्र में शनिवार को गरिमापूर्ण माहौल में पिपिंग (पंपिंग) समारोह का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा किरण कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस विशेष समारोह के दौरान 154 पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर दूसरा स्टार सजाया गया. एसपी ने सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई/दारोगा) के उच्चतर पद पर प्रोन्नत हुए सभी पदाधिकारियों को बैज पहनाकर विधिवत कार्यकारी प्रभार सौंपा.

विज्ञापन

पदोन्नति के साथ बढ़ जाती है जिम्मेदारी: एसपी

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी कोटा किरण कुमार ने प्रोन्नत हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल रैंक में वृद्धि नहीं है, बल्कि इसके साथ दायित्व और जवाबदेही भी कई गुना बढ़ जाती है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने नए पद और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, कड़े अनुशासन और मुस्तैदी के साथ करने का निर्देश दिया.

आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी

एसपी ने पुलिसिंग में मानवीय संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों में आने वाले आम नागरिकों और पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और त्वरित कानूनी राहत दी जाए. इसके अलावा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए गए.

वरीय पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

एसपी ने नए दारोगाओं को अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी टीम वर्क के जरिए स्मार्ट पुलिसिंग का उदाहरण पेश करने को कहा. इस मौके पर सदर एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी, घोसी एसडीपीओ कृति कमल, साइबर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी और रक्षित डीएसपी समेत जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. कंधों पर नया स्टार सजते ही पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे और पूरे पुलिस केंद्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया.

Also Read: जहानाबाद में 440 वोल्ट के करंट से मजदूर की मौत, खेत में खाद छींटने के दौरान हुआ हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन