जहानाबाद में 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, खेत में खाद छींटने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक खेत मजदूर की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब मजदूर खेत में खाद छींट रहा था. बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है.

विज्ञापन

शकूराबाद (जहानाबाद). शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में शनिवार को 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक खेत मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सलारपुर गांव निवासी प्रवीण मांझी (54 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नोआवां गांव के किसान अमरेंद्र कुमार के खेत में मजदूरी कर रहा था. जमीन पर पहले से गिरे पड़े हाईटेंशन बिजली के तार पर पैर पड़ते ही वह झुलस गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

खेत में खाद छींटने के दौरान हुआ हादसा

घटना शनिवार दोपहर की है, जब प्रवीण मांझी अपने मालिक के खेत में खाद छींटने का काम कर रहा था. खेत में पहले से 11000 वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी. काम के दौरान मजदूर का पैर अचानक उस तार पर पड़ गया और उसे करंट का जोरदार झटका लगा. तेज झटके के साथ वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा.

सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network
सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

प्रवीण को गिरते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर और किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे. किसी तरह उसे सूखी लकड़ी व अन्य साधनों की मदद से तार से अलग किया गया. इसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network
सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप

खेत मालिक अमरेंद्र कुमार ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि तार टूटने की सूचना विभाग को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई. इसी लापरवाही के कारण शनिवार को एक गरीब मजदूर असमय काल के गाल में समा गया. ग्रामीणों में विभाग की इस अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है.

सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network
सदर अस्पताल जहानाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक

प्रवीण मांझी की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव सलारपुर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घर के कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के लिए बिजली विभाग से उचित मुआवजे व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read: जहानाबाद का मॉडल बस स्टैंड बना शोपीस: NH पर मनमानी पार्किंग से रोज लग रहा महाजाम, स्कूली बच्चे और यात्री बेहाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन