चार हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी से डेढ़ लाख नकद व सोने के गहने लूटे
अपराधियों का सांकेतिक फोटो.
Arrah News : सिकंदरपुर छिलका के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया. और लूटपाट की.
Arrah News : अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर एक ज्वेलरी व्यवसायी को अपना निशाना बनाया. सोमवार देर शाम थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर छिलका स्थित माचा स्वामी मंदिर के समीप चार हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने के गहने लूट लिए.
पीड़ित की पहचान मनेर निवासी मोद कुमार (पिता- स्व. चंकी प्रसाद) के रूप में हुई है. उन्होंने बिहटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
दुकान बंदकर लाैट रहे थे घर
पीड़ित मोद कुमार ने बताया कि वह कोईलवर स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर बाइक से मनेर स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान सिकंदरपुर छिलका के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया.
व्यवसायी के अनुसार, अपराधियों के हाथ में पिस्टल थी. उन्होंने हथियार के बल पर उन्हें डराया-धमकाया और उनके पास मौजूद करीब 1.50 लाख रुपये नकद तथा सोने के गहने लूट लिए. वारदात के बाद अपराधियों ने उनकी बाइक की चाबी दूर फेंक दी और मौके से फरार हो गए.
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है.
पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी अपराधियों ने उनसे लगभग 22 लाख रुपये की लूट की थी. हालांकि उस मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read: बेगूसराय में BPSC शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









