भोजपुर : बड़हरा में 5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, वारंटी समेत दो को पुलिस ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक व्यक्ति 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि दूसरा न्यायालय के वारंट पर पकड़ा गया.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक को पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़रिया बांध के समीप एक व्यक्ति देसी महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई.

इस दौरान पुलिस ने बड़हरा गांव निवासी बबन राम के पुत्र अमरजीत राम को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पांच लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

फरना गांव से वारंटी की गिरफ्तारी

वहीं, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई फरना गांव में न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर की गई छापेमारी में टुनटुन बीन के पुत्र महेश प्रसाद को गिरफ्तार किया.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों और फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन