पटना से भोजपुर स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक से टकराई नीलगाय, हादसे में गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए. एक घटना में सब्जी मंडी में फोर व्हीलर की चपेट में आने से पलदार जख्मी हुए, तो वहीं दूसरी घटना में नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पटना निवासी शिक्षक समेत दो लोग जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी की है, जहां गुरुवार की तड़के फोर व्हीलर वाहन ने ससुराल आए दामाद को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

ससुराल आए अधेड़ के जख्मी होने की जानकारी

जानकारी के अनुसार, जख्मी अधेड़ हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी 50 वर्षीय राधा मोहन हैं. वह पेशे से पलदार हैं. इधर, जख्मी अधेड़ के परिजन ने बताया कि बुधवार को वह गांव से टाउन क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला स्थित अपने ससुराल घूमने आए थे.

गुरुवार की तड़के जब वह सब्जी मंडी से चाय पीकर वापस लौट रहे थे, इस दौरान फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पिरौंटा गांव के समीप नीलगाय की टक्कर से शिक्षक जख्मी

वहीं, दूसरी घटना पिरौंटा गांव के समीप की है, जहां गुरुवार की सुबह अचानक नीलगाय चलती बाइक से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गए.

इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुँचे.

पटना निवासी शिक्षक का परिचय और दुर्घटना का कारण

जानकारी के अनुसार, जख्मी शिक्षक पटना जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड निवासी ललित कुमार मिश्रा के 55 वर्षीय पुत्र ज्ञान प्रकाश हैं.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

वह बड़हरा प्रखंड के गजियापुर गांव स्थित उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं. जख्मी शिक्षक ने बताया कि वह रोज की भांति गुरुवार की सुबह बाइक द्वारा पटना से गजियापुर उच्च विद्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे.

इसी क्रम में पिरौंटा गांव के समीप अचानक नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन