आरा में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा, जेपी स्मारक से वार मेमोरियल तक निकलेगा मार्च

विज्ञापन

बैठक में शामिल भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर में 14 अगस्त को राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह यात्रा जेपी स्मारक से वार मेमोरियल तक निकाली जाएगी. इस अवसर पर विभाजन विभीषिका दिवस पर संगोष्ठी का भी आयोजन होगा.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई द्वारा 14 अगस्त को जेपी स्मारक से वार मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में एक बैठक की गई.

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों की होगी सहभागिता

जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित विधायकगण, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारी कर ली गई है.

तिरंगा यात्रा से राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान का भाव

तिरंगा यात्रा से लोगों में उत्साह का भाव उत्पन्न होगा. वहीं राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान का भाव आएगा. तिरंगा हमारा स्वाभिमान है. तिरंगा हमारी शान है.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

विभाजन विभीषिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री होंगे. बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन