भोजपुर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, सड़क और सार्वजनिक स्थलों से हटाया गया कब्जा

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते जेसीबी मशीन और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी

भोजपुर में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है. आरा सदर अंचल में सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर बने अवैध कब्जों को हटाया गया है. इसका उद्देश्य आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है.

विज्ञापन

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आरा सदर अंचल अंतर्गत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अंचल अधिकारी, आरा सदर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई.

सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता

जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

अतिक्रमण से उत्पन्न होती हैं यातायात और अन्य समस्याएं

सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं. एक तरफ यातायात प्रभावित होता है, तो दूसरी तरफ अन्य कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

जिले में निरंतर जारी रहेगा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान

जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा. सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की स्थिति पर नियमित निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ताकि आम नागरिकों के लिए सुगम आवागमन एवं बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन
नरेद्र प्रसाद सिंह

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन