3 से 10 सितंबर तक अहमदाबाद में होगी अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
mou signed

खेल संगठनों के बीच आयोजन को लेकर हुई MoU पर हस्ताक्षर

अहमदाबाद में 3 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय Hyundai World Archery Para Series के लिए SAG, AAI और GSAA के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

पैरा खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और भारत में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहमदाबाद, गुजरात में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (SAG), आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) और गुजरात स्टेट आर्चरी एसोसिएशन (GSAA) के मध्य सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया. 

3 से 10 सितंबर 2026 तक होगा आयोजन 

यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 से 10 सितंबर 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष पैरा तीरंदाज अपनी प्रतिभा, कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करेंगे. यह आयोजन न केवल खेल उत्कृष्टता का मंच बनेगा, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की असाधारण क्षमताओं, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का भी मौका देगा. 

अर्जुन मुंडा और हर्ष संघवी रहे मौजूद 

मौके पर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे. Hyundai World Archery Para Series का आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेशिता, समान अवसर और सामाजिक सशक्तिकरण का एक वैश्विक संदेश है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने, अपने कौशल को निखारने तथा विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही यह आयोजन समाज में यह संदेश भी देगा कि खेल किसी भी प्रकार की शारीरिक सीमाओं से परे प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्सव है.

पैरा तीरंदाजी को मिलेगी नई दिशा 

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में पैरा खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. ऐसे में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी देश में पैरा तीरंदाजी के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का काम करेगी. यह आयोजन खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के क्षेत्र में गुजरात की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा. 

ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम में गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के सचिव डॉ. राहुल बाबूलाल गुप्ता, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात के सचिव एवं महानिदेशक श्री आई.आर. वाला, World Archery Para Series के चेयरमैन वीरेन्द्र नानावटी, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव श्री अनिल कामनेनी, प्रशासनिक अधिकारी गुंजन अबरोल तथा संयुक्त सचिव संदीप जायसवाल सहित अन्य की उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola