खरसावां बीआरसी में आयोजित शिविर में 16 बच्चों को मिले व्हीलचेयर, टीएलएम किट

समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत बीआरसी खरसावां में दिव्यांग छात्र-छात्राओं में सहायक उपकरण वितरण किया गया | Prabhat Khabar Network
खरसावां बीआरसी में आयोजित शिविर में 16 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर और टीएलएम किट वितरित किए गए. इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है.
संवाददाता खरसावां
समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) खरसावां में शनिवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के 16 दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. इससे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ दैनिक जीवन की गतिविधियों में भी सुविधा मिलेगी. शिविर में बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप व्हीलचेयर, टीएलएम किट, रोलेटर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए.
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना था. इस अवसर पर समावेशी शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, देखभाल एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही बच्चों के समग्र विकास के लिए नियमित विद्यालय आने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई.
कार्यक्रम में एपीओ रघु नंदन तिवारी, समावेशी शिक्षा से जुड़े रिसोर्स टीचर सुमित्रा महतो, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेंद्र कुमार गोप, सपन आचार्य, अनंत कैवर्त, प्रिय रंजन महतो समेत अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. सभी ने दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










