जहरीले सांप के काटने से युवती की मौत, चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

Updated:
विज्ञापन
सांप के काटने से 21 वर्षीय किशोरी की मौत

सरायकेला स्थित धर्मकांटा में गुरुवार रात अपनी बहन और सहकर्मी के साथ सो रही 21 वर्ष की लक्ष्मी कुमारी को जहरीले सांप ने काट दिया. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर भाजपा जिला कार्यालय के समीप स्थित एक धर्मकांटा में सो रही किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई. मृतका की पहचान रामगढ़ के उपाध्याय कॉलोनी निवासी अनिल रजक की पुत्री लक्ष्मी कुमारी रजक (21 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार सुबह की है.

अपनी बहन और सहकर्मी के साथ रहती थी मृतिका

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी अपनी बहन सरस्वती रजक के साथ सरायकेला में रहकर काम करती थी. सरस्वती श्रीराम होंडा शोरूम में कार्यरत थी, जबकि लक्ष्मी धर्मकांटा में काम करती थी. दोनों बहनें धर्मकांटा परिसर में बने मकान में अपनी सहकर्मी निशा लोहार के साथ रहती थीं. गुरुवार रात तीनों एक साथ सोई थीं. इसी दौरान रात में जहरीले सांप ने लक्ष्मी को काट लिया.

चिकित्सकों ने जांच के बाद घोषित किया मृत

घटना की जानकारी मिलने के बाद सहकर्मियों ने तुरंत धर्मकांटा संचालक को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर धर्मकांटा संचालक ने पहले लक्ष्मी को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.


विज्ञापन
Dheeraj Singh

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola