अमेठी में लोडिंग के दौरान हुआ हादसा, साइडिंग लाइन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 7 डिब्बे

Updated:
विज्ञापन

साइडिंग लाइन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 7 डिब्बे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग ट्रैक पर मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग ट्रैक पर एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए. घटना सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास हुई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और मुख्य रेल मार्ग सुरक्षित रहने से लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन सामान्य बना रहा.

विज्ञापन

लोडिंग के दौरान हुआ हादसा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी. इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए. चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

साइडिंग ट्रैक को पहुंचा नुकसान

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और पटरी से उतरे वैगनों को हटाने के साथ क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया. रेलवे का कहना है कि मुख्य रेल लाइन पूरी तरह सुरक्षित है और यात्री ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

खाद की लोडिंग फिलहाल रहेगी प्रभावित

आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार और सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी जांच और ट्रैक की मरम्मत पूरी होने के बाद ही साइडिंग ट्रैक पर मालगाड़ियों की आवाजाही दोबारा शुरू होगी. तब तक इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग और मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा.

Must Read- ताज की नगरी को CM योगी का तोहफा, 342 करोड़ की परियोजनाओं के साथ कैशलेस योजना का करेंगे शुभारंभ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola