जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ श्री मंदिर को निकले महाप्रभु

Updated:
विज्ञापन
फोटो: बाहुडा रथ यात्रा के दौरान रथ पर सवार महाप्रभु  | Prabhat Khabar Network

बाहुडा रथ यात्रा के दौरान रथ पर सवार महाप्रभु | Prabhat Khabar Network

नौ दिनों के विश्राम के बाद महाप्रभु अपनी वापसी यात्रा पर निकल चुके हैं. बाहुडा रथ यात्रा के दौरान भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ को खींचा.

विज्ञापन

सरायकेला. नौ दिनों तक भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी घर में विश्राम करने के पश्चात महाप्रभु वापस श्री मंदिर को निकले. इसी के साथ बाहुड़ा यात्रा शुरू हुई. महाप्रभु दो दिनों में वापस श्री मंदिर को पहुंचेंगे. मौसीबाड़ी से शुक्रवार देर शाम को महाप्रभु के विग्रहों को कंधे पर लेकर रथ पर आरूढ़ कराया गया और जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ खींचा गया जिसे कालुराम चौक तक पहुंच कर रोक दिया गया. फिर शनिवार को रथ खींचा जायेगा और वापस श्री मंदिर के रत्न सिंहासन पर आरूढ़ किया जायेगा. माना जाता है कि रथ पर सवार महाप्रभु के मात्र दर्शन से ही सभी प्रकार के पाप मिट जाते हैं.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola