एसपी ने किया सीनी ओपी का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सीनी ओपी का निरीक्षण करते एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां एसपी ने सीनी ओपी का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं.
खरसावां: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को सीनी ओपी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की. एसपी ने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्ती और प्रभावी पुलिसिंग की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
उन्होंने नियमित गश्ती बढ़ाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने तथा अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










