JSSC में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेएसएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांचवें आरोपी चंदन कुमार को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

जेएसएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को चौका पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

पुलिस ने चंदन कुमार के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. मोबाइल की जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के शिकार हुए युवाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

अब तक पांच आरोपी पहुंच चुके हैं जेल

इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले पुलिस ने गिरिडीह के अभिजीत कुमार, रांची के राजेश कुमार, गिरिडीह के अमित कुमार उर्फ आर्यन और चतरा के पिपरवार में तैनात हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जेएसएससी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से उनके मूल दस्तावेज, ब्लैंक चेक और अन्य जरूरी कागजात ले लेता था. इसके बाद नौकरी के नाम पर उनसे बड़ी रकम की मांग की जाती थी. पैसे लेने के बाद न तो नौकरी मिलती थी और न ही रकम वापस की जाती थी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola