तकिया में छिपे करैत सांप ने होटल कारीगर को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

AI Generated सांकेतिक तस्वीर।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल के एक होटल में सोते समय तकिए में छिपे जहरीले सांप के डसने से 50 वर्षीय कर्मचारी मनोहर महतो की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा मोड़ स्थित न्यू बाइपास सड़क किनारे एक होटल में सांप के डसने से होटल कारीगर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय मनोहर महतो के रूप में हुई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, मनोहर महतो रात में होटल के अंदर टेबल लगाकर सो रहा था. इसी दौरान तकिया में पहले से छिपे करैत सांप ने उसे डस लिया.

विज्ञापन

सांप डसते ही लोगों को दी जानकारी

सांप के डसने का आभास होने पर उसने तुरंत इसकी जानकारी होटल में मौजूद अन्य लोगों को दी. सूचना पर होटल मालिक ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. चांडिल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान हो गयी मौत

परिजन और स्थानीय लोग उसे लेकर जमशेदपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचाने के बावजूद जहरीले सांप का जहर फैलने के कारण उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola