दिल्ली में जामडीह के छऊ कलाकारों ने बिखेरी झारखंड की संस्कृति, विदेशी मेहमान हुए मुरीद, कह दी ये बात...

Updated:
विज्ञापन

छऊ नृत्य की प्रस्तुति देने पहुंचे नीमडीह के कलाकार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ब्रिक्स समिट-2026 में झारखंड के छऊ कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। जानिए मानभूम शैली के छऊ नृत्य की पूरी कहानी।

विज्ञापन

खरसावां : दिल्ली में दुनिया के विभिन्न देशों से आये मेहमानों के बीच जब नगाड़ा और मांदर की थाप गूंजी, तो झारखंड की लोक संस्कृति जीवंत हो गयी. रंगीन मुखौटों से सजे कलाकारों ने मंच पर लयबद्ध भंगिमाओं, छलांग और युद्ध मुद्राओं के माध्यम से पौराणिक कथाओं को जीवंत कर दिया. मौका था 12 सितंबर से आयोजित होने वाले ब्रिक्स समिट-2026 को लेकर प्रगति मैदान स्थित नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का.

विज्ञापन

जामडीह गांव के कलाकारों ने जमाया रंग

अंतरराष्ट्रीय मंच पर सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के जामडीह गांव के कलाकारों ने मानभूम शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति देकर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाया. अंतरराष्ट्रीय कलाकार परेश प्रसाद पारित के नेतृत्व में ‘पुरुलिया छाऊ डांस एकेडमी’, जामडीह के कलाकारों ने 10 और 11 सितंबर को प्रस्तुतियां दीं. 12 सितंबर को भी दल प्रस्तुति देगा.

सजाया गया ब्रिक्स बाजार.
सजाया गया ब्रिक्स बाजार.

गणेश वंदना, महिषासुर मर्दिनी व तारकासुर वध पर दी प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इसके बाद महिषासुर मर्दिनी, तारकासुर वध और नृसिंह अवतार समेत धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गयीं. कलाकारों ने संवाद के बजाय शरीर की गति, मुद्राओं और विशाल मुखौटों के माध्यम से कथाओं को प्रस्तुत किया. नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम परिसर स्थित ब्रिक्स बाजार में जामडीह के कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटे और लयबद्ध नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने. विदेशी मेहमानों ने भारतीय लोक संस्कृति के इस अनूठे रूप को करीब से देखा. दल में फाल्गुनी सिंह, शुभाशीष पारित, निरंजन पारित, सुदीप महतो, मिथुन सिंह समेत अन्य कलाकार शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola