बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का जोश, खेलो झारखंड में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मंच पर उपस्थित अतिथि.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

खरसावां : ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से शुक्रवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की.

विज्ञापन

खेल बच्चों में दृढ़ संकल्प विकसित करता है

उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प विकसित करता है. खेल का मैदान जीवन की चुनौतियों से लड़ने और आगे बढ़ने की क्षमता भी देता है. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

मैदान में उपस्थित खिलाड़ी.
मैदान में उपस्थित खिलाड़ी.

विभिन्न खेलों का आयोजन, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं. फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत अलग-अलग स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. शिक्षकों और आयोजन से जुड़े कर्मियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. हालांकि संसाधनों की कमी के कारण कई खेलों का आयोजन नहीं हो पा रहा है.

बारिश से खिलाड़ियों को हो रही परेशानी

लगातार हो रही बारिश से भी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया. आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर बीपीओ रूकमणी हांसदा, बीआरपी राजेंद्र कुमार गोप, प्रियरंजन महतो, प्रखंड एमआइएस देवाशीष महतो, सभी सीआरपी, विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola