एसपी ने सीनी ओपी का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
सीनी ओपी का निरीक्षण करते एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

सीनी ओपी का निरीक्षण करते एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सीनी ओपी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देश दिए.

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को सीनी ओपी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपी परिसर की व्यवस्था, रिकॉर्ड की स्थिति और पुलिस के कामकाज की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे, रात की गश्ती और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्ती बढ़ाई जाए.

लोगों का भरोसा बनाए रखने का दिया निर्देश

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों का विश्वास कायम रखना पुलिस की जिम्मेदारी है. सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ अपना काम करें.

उन्होंने रिकॉर्ड को हमेशा अपडेट रखने और बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola