आदित्यपुर और चौका थाना में पहुंचे एसपी, कानून व्यवस्था में सुधार के दिए आदेश

निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network
सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर और चौका थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए.
सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को आदित्यपुर और चौका थाना क्षेत्र का दौरा कर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने दोनों थानों के प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
एसपी ने दिए सख्त निर्देश
एसपी ने सख्त निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें. आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
एसपी ने कहा कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ायी जाये और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाये. उन्होंने जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने पर जोर दिया. मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रताप कुमार मिश्रा
प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










