कुचाई के पीएमश्री स्कूल में पहुंची स्टेट टीम, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते उपनिदेशक अलका जायसवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुचाई के पीएमश्री स्कूल में स्टेट टीम ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपनिदेशक अलका जायसवाल ने गुणवत्ता सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक अलका जायसवाल के नेतृत्व में राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को कुचाई प्रखंड स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरुवां का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने विद्यालय में चल रही पढ़ाई, बुनियादी सुविधाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. टीम ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया.

स्कूल की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

उपनिदेशक अलका जायसवाल ने स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने और स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट बनाने का सुझाव दिया.

उन्होंने शिक्षकों के एक जैसे ड्रेस कोड की सराहना की और इसे स्कूल में अनुशासन का प्रतीक बताया. व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने स्थानीय संसाधनों से जो उत्पाद बनाए हैं, उनकी टीम ने काफी तारीफ की. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान और गणित की पढ़ाई को बढ़ावा देने और स्कूल इनोवेशन सेल के माध्यम से बच्चों में नई सोच विकसित करने पर जोर दिया गया.

टीम ने विद्यालय को पीएमश्री योजना के तहत एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का आह्वान किया. इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज बोईपाई, तरुण कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola