जम्मू-कश्मीर में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड, 23 लोगों की मौत, हजारों यात्री फंसे, देखें तस्वीरें

Updated:
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में आफत. 23 की मौत, हजारों यात्री फंसे, हाईवे बंद. जानें ताज़ा हालात और बचाव कार्य.

1 / 11
जम्मू-कश्मीर में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड, 23 लोगों की मौत, हजारों यात्री फंसे, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

Jammu Kashmir Rain

जम्मू-कश्मीर में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड, 23 लोगों की मौत, हजारों यात्री फंसे, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
2 / 11
बारिश बनी आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश बनी आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद

लगातार हो रही भारी बारिश ने जम्मू क्षेत्र में हालात बिगाड़ दिए हैं. भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा.

3 / 11
बारिश और भूस्खलन से 23 लोगों की मौत
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश और भूस्खलन से 23 लोगों की मौत

बीते पांच दिनों से जारी बारिश के कारण जम्मू में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग अभी भी लापता हैं. प्रभावित पुंछ और राजौरी जिलों में लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है.

4 / 11
हाईवे बंद, 600 से ज्यादा वाहन फंसे
फुल स्क्रीन में देखें

हाईवे बंद, 600 से ज्यादा वाहन फंसे

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है. हाईवे बंद होने से रामबन, नगरोटा, जम्मू, उधमपुर, लखनपुर और सांबा समेत कई स्थानों पर 600 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं.

5 / 11
अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा लगातार पांचवें दिन रुकी
फुल स्क्रीन में देखें

अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा लगातार पांचवें दिन रुकी

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ गुफा यात्रा, माता वैष्णो देवी और शिव खोडी गुफा मंदिरों की यात्रा लगातार पांचवें दिन स्थगित रही. इससे 6,000 से अधिक श्रद्धालु विभिन्न आधार शिविरों और आश्रय स्थलों में फंसे हुए हैं.

6 / 11
नदियां उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
फुल स्क्रीन में देखें

नदियां उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर की कई नदियां और नाले उफान पर हैं. जम्मू में तवी नदी और अखनूर में चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

7 / 11
कई संपर्क मार्ग भी प्रभावित
फुल स्क्रीन में देखें

कई संपर्क मार्ग भी प्रभावित

राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा भूस्खलन, सड़क धंसने और मलबा जमा होने के कारण 12 से अधिक अंतर-जिला सड़कें भी बंद हैं.

8 / 11
कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज
फुल स्क्रीन में देखें

कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. रियासी में सबसे अधिक 119.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि कटरा में 97.4 मिलीमीटर और रामबन में 71.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

9 / 11
राहत और बचाव अभियान तेज
फुल स्क्रीन में देखें

राहत और बचाव अभियान तेज

प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं. टीमें फंसे लोगों को निकालने, संपर्क मार्ग बहाल करने और नुकसान का आकलन करने में लगी हुई हैं.

10 / 11
निचले इलाकों में भरपूर नुकसान
फुल स्क्रीन में देखें

निचले इलाकों में भरपूर नुकसान

कई निचले इलाकों में अचानक आई बाढ़ से घरों, दुकानों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

11 / 11
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
फुल स्क्रीन में देखें

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने सांबा, कठुआ, उधमपुर और चिनाब घाटी समेत कई इलाकों में दोबारा बारिश की संभावना जताई है. शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में बारिश जारी रहने का अनुमान है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola