कभी सोनम वांगचुक और धर्मेंद्र प्रधान थे करीबी, तस्वीर हुई वायरल

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ( स्रोत- Dharmendra Pradhan X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सोनम वांगचुक की तीन साल पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है. तब वांगचुक ने शिक्षा सुधारों की तारीफ की थी,लेकिन आज NEET परीक्षा पेपर लीक घोटालों के विरोध में वे प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sonam Wangchuk : सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो तीन साल पुरानी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, इस पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारक को लेकर की जमकर तारीफ की थी. अब यह पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. क्योंकि सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर हैं.

विज्ञापन

शिक्षा सुधार के काम की थी सराहना

इस पुरानी पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा था कि सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी से शानदार बातचीत हुई. उन्होंने दोनों के शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव, अनुभव आधारित पढ़ाई, नवाचार और टिकाऊ विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की थी. उस समय यह मुलाकात शिक्षा सुधार के मुद्दों पर हुई थी.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो से सार्थक बातचीत हुई. शिक्षा में सुधार, अनुभव-आधारित सीखने, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए उनकी सोच, समर्पण और प्रयास प्रेरणादायक हैं. उनके जुनून और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता की मैं सराहना करता हूँ.

अब इस्तीफे की मांग पर अड़े वांगचुक

सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. नीट पेपर लीक और दूसरी परीक्षा गड़बड़ियों के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ सोनम वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं. प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच उनकी पुरानी पोस्ट को शेयर कर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिनकी कभी तारीफ की गई, आज वही मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.

अस्पताल में भर्ती, आंदोलन जारी

सोनम वांगचुक को हाल ही में जंतर-मंतर से हटाकर पहले सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था. बाद में दिल्ली हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. वांगचुक और उनके परिवार का आरोप है कि उन्हें पहले अवैध रूप से हिरासत में रखा गया. वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पुरानी पोस्ट ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी का कांग्रेस पर वार : वित्त मंत्री बोलीं- समाधान नहीं, सिर्फ हंगामा चाहती है कांग्रेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola