Viral Video: पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, 36 घंटे फंसा रहा; फिर क्रेन बुलाकर ऐसे बचाई गई जान
पानी की टंकी में फंसा सांड (PC : X)
Viral Video : श्योपुर में एक सांड पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. दो दिनों तक फंसे रहने के बाद, प्रशासन ने 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा. यह अनोखा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सांड पानी की करीब 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया. सांड को इतनी ऊंचाई पर देखकर पूरे इलाके के लोग दंग रह गए. दो दिनों तक सांड टंकी के ऊपर ही डटा रहा और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था. इसे नीचे उतारने में पूरे प्रशासन के पसीने छूट गए.
सीढ़ियों से ऊपर जा पहुंचा सांड
यह पूरा मामला श्योपुर के एक गांव का है. ग्रामीणों के मुताबिक, सांड घूमते-घूमते टंकी की सीढ़ियों के जरिए ऊपर चढ़ गया. जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो हर कोई सन्न रह गया. इतनी ऊंचाई पर किसी भारी-भरकम सांड का पहुंचना किसी अजूबे से कम नहीं था. सांड ऊपर जाकर फंस गया और डर के मारे वहीं खड़ा रहा.
View on Instagram
36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सांड को नीचे लाने के लिए पुलिस, पशुपालन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सांड को नीचे उतारना आसान नहीं था क्योंकि एक गलत कदम से उसकी जान जा सकती थी. आखिरकार 36 घंटे की भारी मशक्कत के बाद एक बड़ी क्रेन मंगवाई गई. क्रेन के पट्टों से सांड को सावधानी से बांधा गया और फिर उसे हवा में झुलाते हुए सुरक्षित जमीन पर उतारा गया. सांड के नीचे आते ही गांव वालों ने राहत की सांस ली. सांड पूरी तरह सुरक्षित है और अब यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए