CJP का आज देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील

विज्ञापन

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जुटे छात्र, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को शामिल होने की अपील की गई है.

विज्ञापन

'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा जारी एक आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य देशभर में पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना है.

विज्ञापन

क्या है रणनीति और दिशानिर्देश?

पोस्टर में प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें देश के सभी छात्र संघों और अन्य नागरिक संगठनों से अपील की गई है कि वे स्थानीय स्तर पर तालमेल बनाकर काम करें. साथ ही विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरे जनसमूह के समक्ष छात्रों की मांगों को पढ़कर सुनाया जाएगा और पुलिस बर्बरता का सामना करने वाले पीड़ितों के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी.


सीजेपी ने सरकार को बातचीत के लिए इन दो जगहों पर बुलाया

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार के प्रस्ताव पर कहा, "केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव दे दिया है. जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं. हम वहीं मिलेंगे." उन्होंने आगे कहा, "मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है. उन्हें हमसे सीधे संपर्क करना चाहिए और चर्चा करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है और बातचीत कितनी देर तक चलेगी."

फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं : सीजेपी

पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के पीएम मोदी के ट्वीट पर कहा, "ऐसे ऐलान किसी काम के नहीं हैं. ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं. हम जवाबदेही और जिम्मेदारी चाहते हैं. हम केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे के स्तर से नीचे के किसी भी व्यक्ति के साथ इस मामले पर चर्चा नहीं करेंगे."

जेपी नड्डा ने सीजेपी को वार्ता के लिए बुलाया

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ आगे की बातचीत के लिए तैयार है और यह बातचीत उनके ऑफिस या घर पर हो सकती है.

ये भी पढ़ें: आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने का आदेश, CJP ने कहा- सरकार क्या करना चाहती है?

ये भी पढ़ें: Video: मीडिया के सवाल पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- आप सरकार के जाल में फंसे हुए हैं

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी का हमला: कहा- कांग्रेस का विरोध दिखावा, युवा अब बेवकूफ नहीं बनने वाले


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola