राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी का हमला: कहा- कांग्रेस का विरोध दिखावा, युवा अब बेवकूफ नहीं बनने वाले

Updated:
विज्ञापन

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल अंग्मो, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस और राहुल गांधी के हालिया प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने हमला बोला है. गीतांजलि ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को दिखावा करार दिया है. उन्होंने कहा कि अगर नेताओं को सच में छात्रों की चिंता थी, तो उन्हें जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शनकारियों का साथ देना चाहिए था.

विज्ञापन

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में गीतांजलि अंग्मो ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल अब सोनम वांगचुक और उनके आंदोलन की साख का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुआ प्रदर्शन महज एक दिखावा था. अब देश का युवा किसी के बहकावे में नहीं आने वाला. जो लोग दिखावा करेंगे, युवा उन्हें उखाड़ फेंकेंगे."

विज्ञापन

मंगलवार को राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने किया था धरना प्रदर्शन

मंगलवार 21 जुलाई को राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) के पास धरना दिया था. जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था.

'आंदोलन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक'

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्कॉलर और शिक्षाविद गीतांजलि अंग्मो ने इंडिय टुडे के साथ बातचीत में साफ किया कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन से नहीं चल रहा है.

"हमारे लिए न कोई विपक्ष है और न ही कोई सरकार. हमारे लिए संसद सर्वोच्च संस्था है और हम चाहते हैं कि संसद शिक्षा को देश का मौलिक मुद्दा मानकर इस पर बात करे." गीतांजलि ने चेतावनी दी कि जो लोग अपने निजी या राजनीतिक एजेंडे के साथ इस आंदोलन में आएंगे, वे खुद-ब-खुद बाहर हो जाएंगे, क्योंकि यह लड़ाई पूरी तरह से ईमानदारी और पवित्रता पर आधारित है."

सोनम वांगचुक का अनशन 26वें दिन भी जारी

जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद सोनम वांगचुक का अस्पताल में भी अनशन जारी है. गुरुवार को उनके अनशन का 26वां दिन है.


ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

ये भी पढ़ें: क/ॉकरोच जनता पार्टी को सरकार ने फिर दिया बातचीत का ऑफर, कहा-समय और जगह आप बताएं

ये भी पढ़ें: ब/ीजेपी का कांग्रेस पर वार : वित्त मंत्री बोलीं- समाधान नहीं, सिर्फ हंगामा चाहती है कांग्रेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola