आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने का आदेश, CJP ने कहा- सरकार क्या करना चाहती है?
सीजेपी का प्रदर्शन और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, फोटो पीटीआई
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस के आसपास की दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां गुरुवार शाम 6:30 बजे से बंद कर दिए जाएंगे. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने एडवाइजरी जारी किया है.
एडवाइजरी में बताया की दुकानें बंद करने का निर्णय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा फोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया. एनडीएमसी ने निर्देश दिया है कि कनॉट प्लेस के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं.
दुकानदारों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया
एडवाइजरी में कहा गया कि क्षेत्र के सभी दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्तरां संचालकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें.
सीजेपी विरोध प्रदर्शन के कारण बनी गंभीर स्थिति
एनडीटीए के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के चलते कनॉट प्लेस के आसपास के इलाकों में काफी गंभीर स्थिति बनी हुई है. किसी भी अप्रिय घटना या संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए सभी प्रतिष्ठान मालिकों, रेस्तरां संचालकों और भवन उपयोगकर्ताओं से निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है.
सीजेपी ने पूछा सरकार क्या करने वाली है?
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एडवाइजरी की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, आखिर सरकार क्या करने वाली है??
‘‘आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया है. भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बड़ी संख्या में एंबुलेंस तैनात हैं. क्या केंद्र सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर छात्रों पर हमला करेगी?’’ आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल
CJP प्रदर्शन के कारण मेट्रो बंद
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी को सरकार ने फिर दिया बातचीत का ऑफर, कहा-समय और जगह आप बताएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए