Video: मीडिया के सवाल पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- आप सरकार के जाल में फंसे हुए हैं

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मीडिया से बात करती हुई, फोटो पीटीआई

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मीडिया से बात करती हुई, फोटो पीटीआई

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद भवन के बाहर मीडिया के सवाल पर भड़क गईं. उन्होंने तमतमाते हुए कहा- "मैं उन सवालों का जवाब दूंगी जो रेलिवेंट हों. आप लोग सरकार के जाल में फंस गए हैं."

विज्ञापन

प्रियंका गांधी से जब पीटीआई के संवाददाता ने पूछा कि लोकसभा की कार्यवाही क्यों नहीं चल पा रही है? इस पर कांग्रेस सांसद भड़क गईं. उन्होंने नाराज होते हुए कहा- "आप हमेशा वही सवाल पूछते हैं जो यह सरकार चाहती है कि आप पूछें. आप ये सवाल सरकार से क्यों नहीं पूछते? मंत्री बाहर आकर बोल रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री संसद तक नहीं आए हैं. इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है, देश भर के युवा विरोध कर रहे हैं, फिर भी प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित नहीं किया है. और आप मुझसे पूछ रहे हैं कि संसद क्यों नहीं चल रही है? मुझसे पूछिए कि छात्रों के लिए क्या किया जा रहा है. पूछिए कि छात्रों की मांगों पर क्या कार्रवाई की जा रही है. ये सवाल आपको पूछने चाहिए. और जब ये मंत्री बाहर आएं, तो उनसे पूछिए- आप कब इस्तीफा देंगे? क्या आपने यह सवाल पूछा है?"

क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कि वे कब इस्तीफा देने वाले हैं : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मीडिया के सवाल पर कहा, "क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा है कि वे कब इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं? क्या आपने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया? क्या आपने उनसे पूछा है कि इतने सारे युवा छात्र अस्पतालों में क्यों हैं? क्या आपने पूछा है कि बाहर विरोध कर रहे छात्र अपने माता-पिता से बात भी क्यों नहीं कर पाए क्योंकि इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं? क्या आपने पूछा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) क्यों लागू किया गया? क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? जब आप सरकार से ये सवाल पूछना शुरू करेंगे, तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी."


हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित

नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सदस्य लगातार हंगामा कर रहे हैं. हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

सरकार ने विपक्ष पर लगाया चर्चा से भागने का आरोप

सरकार ने विपक्ष पर नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में चर्चा से भागने का आरोप लगाया. सरकार ने कहा, "हम तत्काल चर्चा के लिए तैयार हैं और विपक्ष को बिना देरी के चर्चा शुरू करानी चाहिए." संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि विपक्ष से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि चर्चा में भाग ले.


ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के दौरान बच्ची का Video Viral: सरकार से पूछे सवाल, बोली- जवाबदेही मांगने पर मिल रही लाठियां

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola