सम्राट चौधरी कल खिलाड़ियों को देंगे नौकरी, आकाश दीप और मुकेश कुमार बनेंगे DSP, सेतु मिश्रा को मिलेंगे 37.50 लाख

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार सरकार 24 जुलाई को खिलाड़ियों के लिए बड़ा सम्मान समारोह आयोजित करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाखों रुपये की सम्मान राशि देंगे.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार सरकार खिलाड़ियों के सम्मान में 24 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस समारोह में मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, खेल छात्रवृत्ति चयन पत्र और सम्मान राशि देंगे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगे.

19 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस वर्ष 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनेंगे.

एथलेटिक्स खिलाड़ी पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर नियुक्ति मिलेगी. इसके अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों सहित कई अन्य खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.

दो साल में 180 खिलाड़ियों को मिली सरकारी सेवा

रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछले दो वर्षों में बिहार सरकार विभिन्न खेलों के 180 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे चुकी है. सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है.

समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल सम्मान योजना के तहत पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले तथा एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये दिए जाएंगे.

विभास्कर कुमार और महरयम फातिमा भी होंगी सम्मानित

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि मिलेगी. कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप 2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली महरयम फातिमा को 9 लाख रुपये दिए जाएंगे.

637 खिलाड़ियों को मिलेगी खेल छात्रवृत्ति

बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना 2026 के तहत इस साल 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति चयन पत्र दिए जाएंगे. इनमें उत्कर्ष योजना के 21, सक्षम योजना के 184 और प्रेरणा योजना के 432 खिलाड़ी शामिल हैं. प्रेरणा योजना में चुने गए 432 खिलाड़ियों में से 269 खिलाड़ियों का चयन राज्यव्यापी 'मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम' के जरिए हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तीन योजनाओं में मिलेगी लाखों की मदद

सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाएं देने के लिए प्रेरणा, सक्षम और उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं के तहत हर साल 3 लाख रुपये, 5 लाख रुपये और 20 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है.

रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर बिहार को देश के प्रमुख खेल राज्यों में शामिल करने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 'अगर पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा' कहने वाले IPS संकेत कुमार कौन हैं? जानिए उनकी कहानी


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन