'अगर पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा' कहने वाले IPS संकेत कुमार कौन हैं? जानिए उनकी कहानी

Updated:
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को समझाते आईपीएस संकेत कुमार

पुलिसकर्मियों को समझाते आईपीएस संकेत कुमार

IPS Sanket Kumar Success Story: पटना में बुधवार को छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस दौरान कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए. स्थिति को संभालने के लिए पटना पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है जिसमें एसपी संकेत कुमार सख्त लहजे में पुलिस को निर्देश से रहे हैं.

विज्ञापन

IPS Sanket Kumar Success Story: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार 22 जुलाई को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पत्थरबाजी हुई और पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ बवाल देर शाम तक चलता रहा. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पटना वेस्ट के एसपी संकेत कुमार पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में हिदायत दे रहे हैं.

इस वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, "अगर पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा." इसके बाद पुलिस एक्शन लेने के लिए दौड़ पड़ती है. आइये जानते हैं आईपीएस संकेत कुमार की कहानी जो पहले वैज्ञानिक थे.

क्यों हुआ हंगामा

पटना की सड़कों पर बुधवार को नीट पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा समेत कई मांगों को लेकर हजारों छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. AISA से जुड़े छात्रों ने डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया. इसी दौरान मोर्चे पर तैनात एसपी संकेत कुमार अपनी टीम का हौसला बढ़ा रहे थे. उन्होंने अपने साथियों को पीछे हटने से मना किया और इस स्थिति से ठीक से निपटने का का निर्देश दिया.


ISRO वैज्ञानिक से IPS बनने का सफर

बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले संकेत कुमार ने शुरुआती पढ़ाई यहीं से पूरी की. इसके बाद उन्होंने NIT पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सेलेक्शन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हो गया. संकेत कुमार ने 2017 से 2018 तक श्रीहरिकोटा में इसरो वैज्ञानिक के रूप में काम किया. यहां काम करते हुए ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आसानी से नहीं मिली सफलता

इसरो में वैज्ञानिक के रूप में काम करने के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की राह आसान नहीं थी. पहले तीन प्रयासों में वो पास नहीं कर सके. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चौथे प्रयास में उन्होंने UPSC 2021 की परीक्षा में देशभर में 105वीं रैंक हासिल की.

इसके बाद उन्हें होम कैडर बिहार मिला और वे 2022 बैच के IPS ऑफिसर बने. पटना वेस्ट एसपी की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे बिक्रमगंज और सारण में भी सफलतापूर्वक सेवा दे चुके हैं. जून 2026 में बिहार की सम्राट सरकार ने उन्हें पटना वेस्ट के एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी थी.

इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP, बिहार सरकार की इस योजना से 161 खिलाड़ियों को मिली नौकरी


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन