पटना: मनेर में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता

विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता

पटना के मनेर में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले का दहन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की.

विज्ञापन

Patna Congress protest: पटना जिले के मनेर प्रखंड अंतर्गत गोरैया स्थान गांव के समीप गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

ब्यापुर से गोरैया स्थान तक निकाला गया मार्च

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य ने किया. मार्च ब्यापुर गांव से शुरू होकर दरवेशपुर सहित कई गांवों से होते हुए स्टेट हाईवे स्थित गोरैया स्थान मंदिर के समीप पहुंचा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.


Image

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है.

छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ जताया आक्रोश

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भी आक्रोश जताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार किया गया और पूरे देश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी और तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कांग्रेस छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगी. प्रदर्शन में मोहम्मद जसीम, मिथिलेश यादव, अजय कुमार, देव सहाय सिंह, गौतम सिंह, विक्की यादव, राजू कुमार, मो. रियाज, कृष्ण यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे.


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन