चालान काटने से नाराज चालक ने सड़क पर किया हंगामा, लगाए नारे

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर लगी जाम | Prabhat Khabar Network

सड़क पर लगा जाम | Prabhat Khabar Network

चांडिल में वैध दस्तावेज होने के बावजूद गलत चालान काटने से नाराज चालक ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हुआ. पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी स्थित बिनोद बिहारी चौक पर गुरुवार को पुलिस के वाहन जांच अभियान के दौरान हंगामा हो गया. गलत तरीके से ऑफलाइन चालान काटे जाने से नाराज एक वाहन चालक सड़क पर उतर आया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

दस्तावेज होने के बावजूद चालान काटने का आरोप

चालक का आरोप था कि उसके पास वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे और उसने सीट बेल्ट भी लगा रखी थी. इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने बिना कोई साफ कारण बताए उसका जबरन ऑफलाइन चालान काट दिया.

चालक ने चालान रद्द करने की मांग करते हुए सड़क से हटने से मना कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. बाद में स्थानीय लोगों की मदद और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चालक को शांत कराया गया. चालक के सड़क से हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. यदि चालान काटने में कोई गलती पाई जाती है तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola