चौका थाना पहुंचे एसपी, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
चौका थाना पहुंच कर समीक्षा करते एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

चौका थाना पहुंच कर समीक्षा करते एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी ने चौका थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए.

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बुधवार को चौका थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की.

लंबित मामलों और गश्ती व्यवस्था की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपराध पर रोक लगाने के लिए जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने थाना में दर्ज मामलों की स्थिति, गश्ती व्यवस्था, लोगों की शिकायतों के समाधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली.

पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया.

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola