खरसावां सीएचसी को मिले नए प्रभारी, डॉ. सुजीत मुर्मू ने संभाला कार्यभार

Author Sachindra Dash|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
डॉ विरांगना सिंकू से खरसावां सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यभार लेते डॉ सुजीत कुमार मुर्मू | Prabhat Khabar Network

डॉ विरांगना सिंकू से खरसावां सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यभार लेते डॉ सुजीत कुमार मुर्मू | Prabhat Khabar Network

खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने नए प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का संकल्प लिया।

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने डॉ. विरांगना सिंकू से प्रभार लिया. डॉ. विरांगना सिंकू का स्थानांतरण राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में किया गया है.

कार्यभार संभालने के बाद की समीक्षा बैठक

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने सीएचसी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम लोगों तक पहुंचाया जाए और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए.

उन्होंने अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने पर विशेष जोर दिया. डॉ. मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola