खरसावां. बारिश बनी आफत, हरिभंजा और रीडिंग पंचायत के दो दर्जन गांवों में सुबह से बिजली गुल
प्रतीकात्मक फोटो | Prabhat Khabar Network
खरसावां के हरिभंजा और रीडिंग पंचायत में भारी बारिश के चलते बिजली गुल, हजारों ग्रामीण परेशान. बिजली विभाग मरम्मत में जुटा.
खरसावां. लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को हरिभंजा और रीडिंग पंचायत के करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह से ठप रही. मेन लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे हजारों ग्रामीणों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी. लगातार बारिश के कारण बिजली विभाग की टीम भी समय पर फॉल्ट दूर नहीं कर सकी.
आपके शहर में
हरिभंजा पंचायत के हरिभंजा, खिलारीसाईं, मंदरुसाईं, टांकोडीह, सौरंग, रामपुर, गंगूडीह, खेजुरदा, प्रधानगोडा और सीनूडीह सहित रीडिंग पंचायत के रीडिंग, पतपत, हुड़ंगदा, नारायणबेड़ा, रायजामा, बिरूजारा समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी, पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से फॉल्ट की शीघ्र मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार, मौसम सामान्य होते ही लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए