सरायकेला रथ मेला में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, की भगवान जगन्नाथ की पूजा

Updated:
विज्ञापन
फोटो:रथ मेला में शामिल विधायक गागराई | Prabhat Khabar Network

रथ मेला में शामिल विधायक गागराई | Prabhat Khabar Network

सरायकेला के गुंडिचा मंदिर पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने रथ मेला के विकास और संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

गुंडिचा मंदिर, सरायकेला में चल रहे रथ मेला में शुक्रवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शिवेंदु महतो, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, बैद्यनाथ टुडू, रानी हेंब्रम और वासुदेव महतो पहुंचे.

सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और राज्य की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की. इस दौरान श्री जगन्नाथ मेला समिति की ओर से सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.

सरायकेला की संस्कृति और परंपरा की सराहना

इस मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावां की संस्कृति और धार्मिक परंपराएं काफी समृद्ध हैं. इनका संरक्षण और विकास जरूरी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है. विधायक ने मेला समिति के अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की.

रथ मेला के विस्तार की रखी मांग

मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि करीब 350 साल पुराना सरायकेला का श्री जगन्नाथ रथ मेला आज रांची के बाद झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा मेला बन चुका है. उन्होंने मेला को और बेहतर बनाने के लिए गुंडिचा मंदिर के सामने मौजूद पुराने और जर्जर भवनों को हटाकर बड़ा मैदान बनाने की मांग रखी. इस पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला की ऐतिहासिक पहचान और रथ मेला के विकास के लिए वह मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को रखेंगे.

कार्यक्रम का संचालन भोला मोहंती ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मेला समिति के सदस्य और शहर के लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola