विधायक दशरथ गागराई ने खींचा प्रभु जगन्नाथ का रथ, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Updated:
विज्ञापन
विधायक दशरथ गागराई ने खींचा प्रभु जगन्नाथ का रथ, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बहुड़ा रथ यात्रा में शामिल होकर प्रभु जगन्नाथ का रथ खींचा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

खरसावां : बहुड़ा रथ यात्रा के अवसर पर खरसावां एवं हरिभंजा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचा. साथ ही पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे. रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola