भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में शुरू हुई नई परंपरा, तिलक वर्मा बने 'बेस्ट एटीट्यूड अवॉर्ड' के पहले विजेता

Updated:
विज्ञापन
तिलक वर्मा (फोटो—एक्स)

तिलक वर्मा (फोटो—एक्स)

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे पर ड्रेसिंग रूम में 'बेस्ट एटीट्यूड अवॉर्ड' की शुरुआत की है. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इस अवॉर्ड के पहले विजेता बने हैं. यह पहल खिलाड़ियों के सकारात्मक रवैये को बढ़ावा देने के लिए की गई है.

विज्ञापन

Tilak Verma Gets Award : जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में एक नई परंपरा की शुरुआत की है. अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने खिलाड़ियों में बेहतर टीम कल्चर और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए 'बेस्ट एटीट्यूड अवॉर्ड' शुरू किया है. इस सम्मान का पहला विजेता युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा बने. बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

स्कोर नहीं, रवैये को मिला सम्मान

लक्ष्मण ने साफ कहा कि इस अवॉर्ड का मकसद सिर्फ रन, विकेट या शानदार फील्डिंग को सम्मानित करना नहीं है, बल्कि मैदान और अभ्यास के दौरान खिलाड़ी का रवैया भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, "एटीट्यूड स्किल के बराबर होता है. इस सीरीज में हम खिलाड़ियों के सकारात्मक रवैये को भी सम्मानित करेंगे."

क्यों चुने गए तिलक वर्मा?

अवॉर्ड का फैसला लक्ष्मण ने नहीं, बल्कि स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हर्षा और परफॉर्मेंस कोच जॉय ने लिया. हर्षा ने बताया कि तिलक वर्मा ने अभ्यास के दौरान हर ड्रिल को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ किया. उनका मानना था कि तिलक ने मैदान के बाहर की मेहनत को मैदान पर भी उसी जुनून के साथ दिखाया. सम्मान मिलने के बाद तिलक ने कहा, "मैं हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. मैदान के बाहर की मेहनत ही मैदान पर काम आती है."

भारत ने पहले मैच में दर्ज की शानदार जीत

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 125/7 पर रोक दिया. जवाब में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया. ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत की औपचारिकता पूरी की, जबकि तिलक वर्मा ने विजयी रन बनाकर मैच खत्म किया.

Also Read: 'कप्तान वही जो आगे बढ़कर लड़े'... पाकिस्तान टेस्ट से पहले रोस्टन चेज़ ने दिया बड़ा बयान


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola