IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीता भारत
भारत बनाम जिम्बाब्वे (फोटो-BCCI)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने जिम्बाब्वे को 220 रनों का टारगेट दिया. जिम्बाब्वे की टीम जवाब में 129 रनों पर ऑल आउट हो गई.
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम की
अभिषेक शर्मा ने अपने तीसरे ओवर में रिचर्ड नगारवा को आउट कर जिम्बाब्वे की पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया. भारत ने यह मुकाबला 90 रन से शानदार अंदाज में जीत लिया. अभिषेक का यह तीसरा विकेट था, उन्होंने 17 गेंदों में 17 रन देकर 3 विकेट झटके. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह उनकी पहली टी20 सीरीज जीत हैं.
स्कोर : 129/10, 17.5 ओवर के बाद
4/30 का बेहतरीन स्पेल
यश ठाकुर को अपने स्पेल के आखिरी ओवर में दूसरी सफलता मिली. उन्होंने तदिवानाशे मारुमानी को बोल्ड कर पवेलियन भेजा. यश ठाकुर ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/30 का बेहतरीन स्पेल दर्ज किया.
स्कोर : 122/9, 17 ओवर के बाद
भारत आसान जीत की ओर
16वें ओवर में अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी दी गई और उन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रैड इवांस को बोल्ड कर दिया. भारत अब आसान जीत की ओर बढ़ रहा है. अगला बल्लेबाज रिचर्ड नगारवा क्रीज पर आ चुके हैं. अपने स्पेल के दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक और विकेट झटकते हुए न्यूमैन न्यामहुरी को भी बोल्ड कर दिया.
स्कोर : 121/8, 16 ओवर के बाद
रयान बर्ल 20 रन बनाकर आउट
जिम्बाब्वे की टीम का छठा विकेट गिर चुका है. सेट बल्लेबाज रयान बर्ल 20 रन बनाकर आउट हो गए. ऑफ स्पिनर तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर के फैसले को सही साबित करते हुए बर्ल को आउट किया, जिनका कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा. अब ब्रैड इवांस क्रीज पर आ चुके हैं.
स्कोर : 91/6, 12.2 ओवर के बाद
जिम्बाब्वे की टीम मुश्किल में

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. उनका विकेट तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने लिया. जिम्बाब्वे की टीम अब मुश्किल हालात में पहुंच गई है. वेस्ली मदेवेरे क्रीज पर आ चुके हैं और रयान बर्ल का साथ दे रहे हैं.
स्कोर : 64/4, 8 ओवर के बाद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए